प्रधानमंत्री
हमारे नए नवेले जनता के चहेते प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाईयाँ जिनके पिछले कई वर्षों के अथक प्रयासों से आज वे जनता के सबसे प्रिय नेता हैं उनका वो दबंग अंदाज, सुदृढ व्यक्तित्व, सटीक वाक्य लिये प्रखर बोलना, उनका आत्मविश्वास, उनकी कार्य प्रणाली, उनकी पुर्व नियोजित योजनाऎ, उनकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी सभी लाजवाब और इन सबसे ऊपर उनका जोशे जुनून जो किसी को भी अंदर से हिला के रख देता है जब वे अपनी बुलंद विश्वास से भरी आवाज मे ये सब कहते है जैसे
(१) भाईयों और बहनो ये वक्त देश के लिये जीने का है
(२) अगर सवा सौ करोड लोग एक कदम आगे चलेगें तो देश सवा सौ करोड आगे बढ जाएगा
(३) मै परिश्रम की पराकाष्टा कर दुंगा
(४) हमे सिंगापुर और अन्य विदेशों जैसा अपने देश को साफ सुथरा बनाना है इसके लिये आप लोग मुझे साथ दे आदि आदि
सचमुच अगर वे इतने सारे वादे पुरे करने मे सफल हो जाते है, जो कि तभी संभंव है जब कि उनका ये जज्बा बरकरार रहे, सभी राजनीतिक लोग भी उनके इस नेक कार्य मे उनका साथ दे ना कि उनके लिये परेशानी खडी करे और जनता भी उनके कहे अनुसार उनका साथ दे तो शायद वास्तव मे ही कुछ सालो मे हमारा भारत पुनः एक महान सुखी समृध्द राष्ट्र बन सकता है ये अलख मोदी जी ने कल्पना मे तो कम से कम जगा दी है परन्तु हमेशा से ही जयचंदो की कमी नही रही है फिर भी सब ठीक ठाक रहा तो शायद आगे आने वाले सालों मे ये एक युग प्रवर्तक, प्रेरणादायी देश भक्त कुशल शासक नरेन्द्र मोदी के नाम से जाने जा सकते हैं और हम सब उसके गवाह होंगे और अपने आपको गौरान्वित महसुस कर सकेगें कि जो कभी हमने इतिहास मे कुछ कुशल शासको के बारे मे पढा था कि उनके शासन काल मे राम राज्य था प्रजा खुशहाल थी वो हम भी आज प्रत्यक्ष जी रहे होंगे यदि ऎसा हो जाए तो आने वाले इतिहास मे श्री नरेन्द्र मोदी जी एक कुशल शासक के रुप मे सदा के लिये अमर हो सकते है और काश ऎसा ही हो अन्यथा हम जी तो रहे ही है |
No comments:
Post a Comment